**जमालाबाद में पौधारोपण कार्यक्रम, मंत्री दिलीप जायसवाल समेत जनप्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा**
बोचहां विधानसभा अंतर्गत जमालाबाद में बिहार सरकार के माननीय राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री सह मुजफ्फरपुर जिला के प्रभारी मंत्री Dilip Jaiswal के नेतृत्व में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय विधायक Baby Kumari, जिला प्रशासन के DM एवं SP सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वातावरण तैयार करने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लेकर पौधे लगाए और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि पौधारोपण केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि प्रकृति और मानव जीवन को सुरक्षित रखने का अभियान है। वहीं विधायक बेबी कुमारी ने लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने की अपील की।इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य रोशन कुशवाहा भी मौजूद रहे और उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का संदेश दिया।
स्थानीय लोगों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज और पर्यावरण के लिए सकारात्मक कदम बताया।
