टोंक, 05 सितम्बर 2026 । आगामी निकाय चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारियों को और तेज कर दिया है। इसी क्रम में आज टोंक जिला भाजपा कार्यालय में राज्यसभा सांसद एवं भाजपा की राष्ट्रीय मंत्री श्रीमती संगीता यादव की प्रमुख उपस्थिति में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित हुई। बैठक में टोंक जिले के विभिन्न निकायों के सभी चुनाव प्रभारी एवं संबंधित पदाधिकारी शामिल हुए, जिन्होंने अपने-अपने निकाय में चल रही चुनावी तैयारियों, संगठनात्मक स्थिति एवं आगामी रणनीति से संबंधित रिपोर्ट श्रीमती संगीता यादव के समक्ष प्रस्तुत की। इस दौरान प्रत्येक निकाय की स्थिति पर विस्तार से चर्चा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।
श्रीमती संगीता यादव ने सभी निकाय प्रभारियों से जमीनी स्तर पर संगठन की तैयारियों का फीडबैक लिया तथा आगामी चुनाव को लेकर आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की मजबूती के लिए कार्य करने और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा विकास कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
बैठक में प्रदेश प्रवक्ता एवं डिग्गी निकाय चुनाव प्रभारी श्रीमती रानू पाराशर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने डिग्गी निकाय क्षेत्र में संगठनात्मक तैयारियों, कार्यकर्ताओं की सक्रियता एवं चुनावी रणनीति से संबंधित जानकारी साझा की।

वहीं, टोंक जिला भाजपा महामंत्री श्री विष्णु शर्मा एवं जिला अध्यक्ष चंद्रवीर चौहान ने बैठक के संगठनात्मक समन्वय में सक्रिय भूमिका निभाते हुए निकाय चुनाव की तैयारियों से जुड़े विभिन्न विषयों पर आवश्यक जानकारी एवं फीडबैक साझा किया। उन्होंने संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर तालमेल के साथ चुनावी तैयारियों को गति देने पर जोर दिया।
बैठक में टोंक भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया , प्रदेश प्रवक्ता एवं डिग्गी निकाय चुनाव प्रभारी श्रीमती रानू पाराशर , कमल सैनी जी, प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती नर्मता , जिला प्रभारी रामानंद गुर्जर, जिला महामंत्री विष्णु शर्मा सहित जिले के विभिन्न निकायों के चुनाव प्रभारी, पदाधिकारी एवं अन्य वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
बैठक में निकाय चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह और सक्रियता बढ़ाने, बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने तथा मतदाताओं से प्रभावी संपर्क स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने कहा कि मजबूत संगठन, सक्रिय कार्यकर्ता और जनसेवा एवं विकास के संकल्प के साथ पार्टी आगामी निकाय चुनाव में पूरी मजबूती के साथ मैदान में उतरेगी।
