News (समाचार):
बूढ़ी गंडक नदी के बुद्धनगरा घाट पर पीपा पुल निर्माण की मांग को लेकर पंचायत समिति सदस्य रोशन कुमार कुशवाहा ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की वर्षों पुरानी आवागमन समस्या को प्रमुखता से उठाया।
उन्होंने मुख्यमंत्री से कहा कि यदि स्थायी पुल का निर्माण तुरंत संभव नहीं हो, तो फिलहाल पीपा पुल का निर्माण कराया जाए, जिससे स्थानीय लोगों को राहत मिल सके। मुख्यमंत्री ने इस मांग पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया।
ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि वर्ष 1992 में नाव पलटने की घटना में कई लोगों की जान चली गई थी, जिसके बाद भी स्थायी समाधान नहीं हो सका। ऐसे में अब लोगों की उम्मीदें इस पहल पर टिकी हुई हैं।
यदि पीपा पुल बनता है, तो इससे हजारों लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने जनहित के इस महत्वपूर्ण मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए जल्द से जल्द पुल निर्माण कराने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार ग्रामीण संपर्क व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
यदि यह पुल बनता है, तो क्षेत्र के हजारों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा और आवागमन के साथ-साथ स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।
