नई दिल्ली/गंगटोक, 15 अप्रैल 2026: भारतीय न्याय व्यवस्था और मीडिया की स्वतंत्रता के बीच संतुलन को स्पष्ट करते हुए सिक्किम हाईकोर्ट ने एक ऐतिहासिक फैसला सुनाया है। 7 अप्रैल 2026 को दिए गए इस निर्णय में अदालत ने साफ कहा कि FIR के आधार पर किसी आरोपी का नाम और विवरण प्रकाशित करना कानूनन गलत नहीं है, बशर्ते रिपोर्टिंग निष्पक्ष और तथ्यों पर आधारित हो।
यह मामला Rabden Sherpa vs. State of Sikkim से जुड़ा है, जिसमें अदालत ने मीडिया की भूमिका, प्रेस की स्वतंत्रता और व्यक्तिगत गोपनीयता के अधिकार पर महत्वपूर्ण टिप्पणियां कीं।
क्या था पूरा मामला?
फरवरी 2026 में याचिकाकर्ता रबडेन शेरपा के खिलाफ की विभिन्न धाराओं (68, 75, 64, 351) के तहत FIR दर्ज की गई थी।
स्थानीय समाचार पत्र ( sikkim chronicle) ने पुलिस की डेली सिचुएशन रिपोर्ट के आधार पर इस मामले को प्रकाशित किया, जिसमें आरोपी का नाम और कुछ व्यक्तिगत विवरण भी शामिल थे।
इसके बाद याचिकाकर्ता ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और मांग की
- खबर हटाई जाए
- भविष्य में रिपोर्टिंग रोकी जाए
- पुलिस को मीडिया को जानकारी देने से रोका जाए
- और यह दावा किया कि इससे उनकी privacy और fair trial का उल्लंघन हुआ है
अदालत का ऐतिहासिक फैसला
सिक्किम हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति Justice Bhaskar Raj Pradhan ने इस मामले में मीडिया के पक्ष में स्पष्ट और मजबूत रुख अपनाया।
1. FIR है सार्वजनिक दस्तावेज
अदालत ने कहा कि FIR एक public document है और इसे प्रकाशित करना अवैध नहीं है। अदालत ने यह भी याद दिलाया कि सुप्रीम कोर्ट पहले ही FIR को सार्वजनिक प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराने का निर्देश दे चुका है।
2. यह “मीडिया ट्रायल” नहीं है
सिर्फ FIR के तथ्यों को प्रकाशित करना, बिना दोष तय किए और बिना पीड़ित की पहचान उजागर किए, media trial नहीं माना जा सकता।
3. प्रेस की स्वतंत्रता को मजबूत संरक्षण
अदालत ने का हवाला देते हुए कहा कि
“मीडिया लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है और समाज का प्रहरी (watchdog) है।”
यदि रिपोर्टिंग निष्पक्ष और सटीक हो, तो मीडिया को अनावश्यक मुकदमों में नहीं घसीटना चाहिए।
4. गोपनीयता बनाम सार्वजनिक हित
अदालत ने स्पष्ट किया कि जैसे ही कोई अपराध FIR के रूप में दर्ज होता है, वह public record बन जाता है। ऐसे में privacy का अधिकार सीमित हो जाता है, और मीडिया सार्वजनिक रिकॉर्ड के आधार पर रिपोर्टिंग कर सकती है।
5. नाबालिग की पहचान पर सावधानी
हालांकि अदालत ने यह भी कहा कि नाबालिग की पहचान की सुरक्षा जरूरी है, लेकिन इस मामले में रिपोर्टिंग संतुलित और जिम्मेदार थी इसलिए याचिका खारिज कर दी गई।
याचिका खारिज, मीडिया को राहत
अदालत ने याचिकाकर्ता की सभी मांगों को अस्वीकार करते हुए पूरी याचिका खारिज कर दी।
ना तो खबर हटाने का आदेश दिया गया और ना ही मीडिया पर किसी प्रकार की पाबंदी लगाई गई।
मीडिया के लिए नई मजबूती
इस फैसले का व्यापक असर यह होगा कि
- मीडिया को क्राइम रिपोर्टिंग में अधिक आत्मविश्वास मिलेगा
- FIR आधारित रिपोर्टिंग को कानूनी सुरक्षा मिली है
- लेकिन साथ ही यह भी स्पष्ट है कि
- रिपोर्टिंग निष्पक्ष होनी चाहिए
- पीड़ित और नाबालिग की पहचान सुरक्षित रहनी चाहिए
सिक्किम हाईकोर्ट का यह निर्णय भारतीय लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका को और मजबूत करता है। यह फैसला साफ संदेश देता है कि सच्चाई पर आधारित जिम्मेदार पत्रकारिता न केवल वैध है, बल्कि लोकतंत्र के लिए अनिवार्य भी है।
