(समाचार):
नई दिल्ली में स्वतंत्रता संग्राम के महान युवा क्रांतिवीर अमर शहीद रामफल मंडल जी की स्मृति को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल सामने आई है।
केंद्र सरकार द्वारा अमर शहीद रामफल मंडल जी के नाम से डाक टिकट जारी करने की मांग को स्वीकार करने के निर्णय पर माननीय केंद्रीय डाक, तार एवं संचार मंत्री श्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया जी से भेंट कर उन्हें धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
इस अवसर पर बिहार की जनता की भावनाओं को रखते हुए कहा गया कि यह निर्णय न केवल अमर शहीद रामफल मंडल जी के बलिदान को सम्मान देता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति और बलिदान की प्रेरणा भी देगा।
समस्त बिहारवासियों की ओर से मंत्री जी के प्रति आभार व्यक्त किया गया और इसे बिहार के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया गया।
