(समाचार)
नई दिल्ली स्थित NASC कॉम्प्लेक्स, कन्वेंशन सेंटर, पूसा रोड में आज “ग्रामीण जलापूर्ति अवसंरचना के संचालन एवं रखरखाव (O&M) पर नीति संवाद” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री सी. आर. पाटिल जी ने की।
इस नीति संवाद में देश के सभी राज्यों से संबंधित विभागों के मंत्री एवं वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जलापूर्ति व्यवस्था को सुदृढ़, प्रभावी और दीर्घकालिक रूप से टिकाऊ बनाना रहा।
नीति संवाद के दौरान जलापूर्ति अवसंरचना के संचालन, रखरखाव, वित्तीय मॉडल, सामुदायिक सहभागिता तथा तकनीकी नवाचारों पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जल जीवन मिशन के लक्ष्यों को स्थायी रूप से हासिल करने के लिए O&M पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है।
इस संवाद से राज्यों के बीच अनुभव साझा करने और बेहतर नीतिगत निर्णय लेने का मार्ग प्रशस्त हुआ, जिससे ग्रामीण भारत में स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।
