(समाचार)
सीतामढ़ी।
सिरसी गांव (थाना नानपुर) की रहने वाली मुस्लिम महिला फूल बीबी की हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उन्हें ICU में भर्ती कराने की सिफारिश की थी, लेकिन अस्पताल स्तर पर कोई त्वरित प्रतिक्रिया नहीं मिल रही थी। ऐसे नाजुक समय में सीतामढ़ी के सांसद देवेश चंद्र ठाकुर ने मानवीय पहल करते हुए IGIMS, पटना में इलाज के लिए तत्परता दिखाई।
फूल बीबी के पति मो. ज़ैन रैन ने बताया कि ICU की जरूरत होने के बावजूद अस्पताल से जवाब न मिलने के कारण परिवार परेशान था। सांसद के हस्तक्षेप से इलाज की प्रक्रिया को गति मिली और परिवार को बड़ी राहत मिली।
यह घटना उन लोगों के लिए सीधा संदेश है जो सांसद के पुराने विवादित बयानों को बार-बार तूल देकर उनकी छवि को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करते हैं। संकट की घड़ी में एक मुस्लिम महिला के इलाज के लिए आगे आना साबित करता है कि देवेश चंद्र ठाकुर के लिए मानवता, धर्म से ऊपर है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह पहल सांसद के आलोचकों के मुंह पर करारा तमाचा है और यह दर्शाती है कि जनप्रतिनिधि का असली धर्म जनता की सेवा करना है।
