नई दिल्ली, 16. मार्च. 2026 | भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने मीडिया से बातचीत करते हुए तेलंगाना के मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने रेवंत रेड्डी को “हजरत रेवंत रेड्डी” कहकर संबोधित करते हुए कहा कि बिना रोज़ा रखे वह इफ्तार पार्टी में शामिल होते हैं और के साथ खजूर खाते हैं। प्रेम शुक्ला ने तंज कसते हुए कहा कि इफ्तार में शामिल होकर रेवंत रेड्डी ओवैसी से यह भी कहते हैं कि “आपकी दुआ से देश में सब कुछ ठीक है और आपके दुआओं से देश में अमन-चैन कायम है।” उन्होंने कहा कि खजूर खाते-खाते जिस तरह के “मियावाद के मवाद” बहाने का काम हजरत रेवंत रेड्डी ने किया, वह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है।
प्रेम शुक्ला ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी बार-बार को भाजपा की “बी-टीम” बताती है, वहीं दूसरी तरफ तेलंगाना में हजरत रेवंत रेड्डी के बेहद अज़ीज़ बन जाते हैं ओवैसी। उन्होंने सवाल उठाया कि जब कांग्रेस के शीर्ष नेता लगातार ओवैसी को भाजपा की दूसरी टीम बताते हैं, तो फिर रेवंत रेड्डी का उनसे यह नज़दीकी रिश्ता आखिर क्या कहलाता है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि कांग्रेस को इस विरोधाभास पर देश की जनता को जवाब देना चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि हजरत रेवंत रेड्डी बार-बार हिंदू धर्म और सनातन परंपरा का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि रेवंत रेड्डी ने सनातन पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि हिंदू धर्म में तीन करोड़ देवी-देवता हैं जो मांस और शराब भी भोग में लेते हैं। प्रेम शुक्ला ने कहा कि इस तरह की टिप्पणी करोड़ों हिंदुओं की आस्था का अपमान है और किसी भी संवैधानिक पद पर बैठे व्यक्ति को इस प्रकार की भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए।
प्रेम शुक्ला ने यह भी कहा कि कुछ समय पहले रेवंत रेड्डी यह भी कह रहे थे कि “कांग्रेस मतलब मुसलमान और मुसलमान मतलब कांग्रेस।” उन्होंने आरोप लगाया कि रेवंत रेड्डी मुसलमानों की दाढ़ी में मक्खन लगाने की राजनीति कर रहे हैं। भाजपा नेता ने कहा कि यदि वह मुसलमानों की दाढ़ी में मक्खन लगाना चाहते हैं तो लगाएं, लेकिन उन्हें हिंदू देवी-देवताओं का अपमान करने का कोई अधिकार नहीं है और यह बात उन्हें अच्छी तरह समझ लेनी चाहिए।
भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस नेतृत्व से भी जवाब मांगा। उन्होंने कहा कि को स्पष्ट करना चाहिए कि उनकी पार्टी का मुख्यमंत्री बार-बार हिंदू देवी-देवताओं का अपमान क्यों करता है और क्या यह कांग्रेस की आधिकारिक नीति है। प्रेम शुक्ला ने कहा कि कांग्रेस के बड़े-बड़े नेता लगातार मुसलमानों की दाढ़ी में मक्खन लगाने का काम करते रहे हैं और उसी राजनीति को हजरत रेवंत रेड्डी आगे बढ़ा रहे हैं।
