(समाचार)
सीतामढ़ी जिला मुख्यालय के डुमरा शंकर चौक स्थित जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा स्थल पर शनिवार को जननायक कर्पूरी ठाकुर विचार केंद्र के तत्वावधान में भव्य जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विचार केंद्र के जिलाध्यक्ष अनिल कुमार सिंह “चुम्मन” ने की।
इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों व कार्यकर्ताओं ने जननायक कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नगर विधायक सुनील कुमार पिंटू ने कहा कि स्व. कर्पूरी ठाकुर स्वतंत्रता सेनानी होने के साथ-साथ कमजोर, दलित और पिछड़े वर्ग की सशक्त आवाज थे। वे प्रखर समाजवादी नेता, समाज के अंतिम व्यक्ति के प्रहरी और बिहार के नवनिर्माता थे। उनके बताए सिद्धांतों और मूल्यों पर चलकर ही लोकतंत्र की गरिमा को सुरक्षित रखा जा सकता है।
परिहार विधायक गायत्री देवी ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर ने जीवन भर दलितों, पिछड़ों और समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए संघर्ष किया। उनके आदर्शों को आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।
सुरसंड विधायक प्रोफेसर नागेंद्र राऊत ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर ने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों और वंचितों की सेवा में समर्पित कर दिया।
समारोह में विधायक वैद्यनाथ प्रसाद, पूर्व विधायक रामनरेश प्रसाद यादव, रामजीवन प्रसाद, नागेंद्र सिंह, सुदिष्ट कुमार, किरण गुप्ता, राममनोहर सिंह, सुरेश प्रसाद यादव, रामबली सिंह कुशवाहा, हरिशंकर राय, विश्वनाथ बुंदेला, मनोज कुमार, भाग्यनरायण यादव, बीपीन बिहारी यादव, डॉ. प्रवीण कुमार, डॉ. शशिरंजन, लल बाबू पासवान, जिला पार्षद प्रवीण कुमार गुड्डू, चंद्रिका पासवान, सुदेश शाही, रामप्रवेश सिंह, खुशीलाल कुशवाहा, दिलीप राय, जब्बार अंसारी, रामकिशोर राय, शैलेश झा, जितेंद्र राय, विनोद यादव, श्याम बिहारी राय, राजकुमार यादव, अधिवक्ता श्रीनिवास मिश्रा, भाजपा नेता अजय कुमार चौधरी सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
