8
? News
नया UGC बिल: शिक्षा सुधार के नाम पर सरकार की विफलता, छात्रों में बढ़ता असंतोष
शिक्षा व्यवस्था में सुधार के उद्देश्य से लाया गया नया UGC बिल अब सरकार के लिए विवाद का विषय बन गया है। छात्र संगठनों और शिक्षाविदों का आरोप है कि यह बिल विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को कमजोर करता है और छात्रों की भागीदारी घटाता है।
बिल को लेकर स्वर्ण और आरक्षित—दोनों वर्गों के छात्रों में असुरक्षा की भावना देखी जा रही है। एक ओर स्वर्ण वर्ग को फीस बढ़ने और मेरिट प्रभावित होने का डर है, वहीं आरक्षित वर्ग को सामाजिक प्रतिनिधित्व और आरक्षण व्यवस्था कमजोर होने की आशंका सता रही है।
आलोचकों का कहना है कि सरकार छात्रों, शिक्षकों और राज्यों को भरोसे में लेने में नाकाम रही है। परिणामस्वरूप शिक्षा सुधार की बहस अब स्वर्ण बनाम आरक्षण के राजनीतिक टकराव में बदल गई है, जो सरकार की नीतिगत विफलता को उजागर करता है।
